पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की बिक्रमपुर में मनी पुण्यतिथि

मढौरा(सारण) । सोमवार को प्रखंड के बिक्रमपुर महेन्द्र तेजनारायण सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि धूम धाम से मनाई गई। पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें सादर स्मरण और नमन किया। अनिल शर्मा ने कहा कि उन्होने एक नए भारत के निर्माण की आधारशिला रखी। एक सक्षम और सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित मुन्ना प्रताप सिंह कुशवाहा , प्रदेश किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी कृष्णा गुप्ता, महामंत्री धर्मनाथ सिंह,मनोज साह, लाल बाबू सिंह, मनोज माझी,अरविंद सिंह,कविता देवी, कन्हैया सहनी,शिवनाथ राम, बरजेश सिंह,हर्ष कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे।