मांझी(सारण)। मांझी प्रखंड के मझनपुरा स्थित प्रसिद्ध सती माता मंदिर परिसर में सोमवार को कथा पूजन आयोजित किया गया। सिवान के पपौर निवासी तथा सेना के पूर्व सूबेदार मेजर ललन तिवारी के संयोजकत्व में आयोजित अनुष्ठान में मझनपुरा तथा कौरु धौरू के अलावा सिवान जिले से भी अनेक लोग शामिल हुए। श्री तिवारी ने बताया कि वार्षिक पूजन तथा स्वतंत्रता दिवस का एक ही दिन होना एक सुखद संयोग है। उन्होंने देश की चाक चौबंद सुरक्षा के लिए सेना को खुली छूट देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की। मौके पर संत ताटम्बरी बाबा सरपंच सुनील तिवारी पूर्व मुखिया बांके तिवारी धर्मनाथ तिवारी बबलू सिंह मंटू सिंह तथा रामेश्वर तिवारी आदि भी मौजूद थे।