इसुआपुर(सारण)-हलाकि प्रखण्ड में कोरेना संक्रमितों की संख्या के कमी आई है बावजूद प्रशासन की कड़ाई में कोई कमी नहीं आई है.कोरेना के चेन को तोड़ने के लिये थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी दिन रात गस्ती कर रहे है.समय पर बाजारों को खुलवाना तथा बन्द करवाना उनकी प्रमुखता में है.सड़को पर बिना वजह चलने वाली गाड़ियों तथा मोटरसाइकिलों पर भी नजर बनाये हुये हैं.बिना वजह पैदल चलने वालों कि खैर नहीं है.वही सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाकर 3 दिनों में लगभग बीस मोटरसाइकिलों से लगभग दस हजार रुपये की वसूली की गई है।थानाध्यक्ष की इस कार्यवाई से आम लोगों में खुशी है वही बिना वजह घूमने वाले में नाराजगी दिख रही है.