
सुन्दर गांव में अचानक लगी आग, हजारों रूपये के सम्पत्ति जल कर राख
मशरक( सारण)मशरक थाना क्षेत्र के
सुन्दर गांव में अचानक लगी भीषण अग्निकांड में हजारों रूपये के सम्पत्ति जल कर राख हो गया। मिली सूचनानुसार मशरक थाना क्षेत्र के चाॅदकुदरिया पंचायत के सुन्दर गांव में दुखन माॅझी के फुसनुमा घर एवं दुकान में अचानक लगी भीषण अग्निकांड में देखते ही देखते सब कुछ जलालपुर कर राख हो गया। उक्त अग्निकांड में दुखन माॅझी का फुसनुमा घर में रखे अन्न, कपड़ा, बर्तन आदि एवं कर्कटनुमा दुकान में रखे समान करीब 12 हजारों रूपये का जल कर राख हो गया है। पीड़ित परिवार अगलगी में सब कुछ गँवाने के बाद काफी मायुष व उदास मन से कह रहा था कि ठंड का महिना है। सब कुछ जल गया है। परिवार के सदस्य क्या खाएगा। ठंड में रात कैसे काटेगा। यह समस्या सामने आ गया है। समाचार प्रेषण तक प्रशासन के कोई अधिकारी या कर्मचारी पीड़ित परिवार का हाल जानने या कोई सहायता करने को नही पहुँचा है।




Recent Comments