
खाद की कालाबाजारी से परेशान किसान फरियाद लेकर पहुंचे एसडीओ आवास
मढ़ौरा(सारण)। गुरुवार की सुबह किसानों ने बाजार में खाद की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार के आवास पहुंच खाद की किल्लत की समस्या से अवगत कराया।किसानों ने एसडीओ को बताया कि बाजार में अधिकृत डीलर द्वारा बार बार बुलाया जाता है और फिर स्टॉक खत्म बहाना बनाकर लौटा दिया जा रहा है।वही कुछ किसानों को चोरी छिपे काफी ऊंचे दामों में बेचे जा रहे हैं।इसकी शिकायत स्थानीय कृषि पदाधिकारियों से करने के बावजूद कोई पहल नहीं की जा रही है। जिससें दौड़ते- दौड़ाते थके हारे किसानों ने गुरुवार को एसडीओ से अपनी फरियाद सुनाई। किसानों ने मढ़ौरा के दो डीलर के पास कालाबाजारी से 1500 रु बोरी डीएपी बिक्री करने का आरोप लगाया है। किसानों ने कालाबाजारी में संलिप्त दुकानदार का नाम सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र चंदन गुप्ता और मुन्नालाल गुप्ता का भाई बिनोद गुप्ता का नाम बता रहे थे।इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को व्यवस्था ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया है।




Recent Comments