पाॅपुलर फ्रण्ट कि कोटा ईकाई ने बांटे फितरा किट
फ़िरोज़ खान
दिनांक 25 जून ।रविवार, कोटा जिलाध्यक्ष शोएब अहमद नें बताया कि रमजानुल मुबारक के आखरी अशरे के पुरे होने और एक महिने के रोजे रखने के बाद मुसलमान बड़ी खुशी के साथ ईद का त्यौहार मनाता है।
ऐसे वक्त में कई बैवा,यतीम,मिस्कीन लोग ईद की खुशियां मनाने के लिए लोगो का ईन्तजार करते है ईस्लाम में ईद कि नमाज से पहले फितरा देकर इन कमजोर लोगो की मदद करना होता है।
पाॅपुलर फ्रण्ट के कार्यकर्ता अपनें ईलाके के लोगो के फितरे का पैसा जमा करके फितरा किट बनाकर गरीब परिवारों को तकसीम करतें है। जिससे की वो लोग भी ईद की मिठास के साथ अपना त्यौंहार मना सकें। इस काम को फ्रंट के लोग हर मौहल्ले में करते हैं और दिली सुकून हासिल करते हैं।
कोटा में छावनी,विज्ञान नगर,सकतपुरा,लाडपुरा,नयापुरा,कैथून सहित कई जगहो पर चावल ,शक्कर,ड्राईफ्रूट,दूध्ा सहित सिवाईयों व खीर में काम आने वाले सामान रखे जाते है और इन्हें जरूरत मन्द लोगों में तक्सीम किया जाता हैं।
मुजफ्फर हुसैन ने बताया कि जब लोग त्यौहार कि तैयारी में रहतें है तब फ्रण्ट के मेम्बर गरीबों की ईद का ईन्तजाम करते हैं।




Recent Comments