​*नालन्दा:अपनी पत्नी की 10 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने किया पुष्पअर्पित*
👈रवि रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर “बिहारशरी(नालंदा)👉 
रविवार के दिन मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव कलियाँ बीघा  पहुंचकर नग्न आंखो से आंशु भरे हुए 10वीं पुण्यतिथि पर पत्नी मंजू सिंहा के प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर साल की भांति गांव पहुँचकर सबसे पहले देवी स्थान में पूजा अर्चना किया। इसके बाद स्वर्गीय वैधनाथ स्मृति बाटिका पहुंचकर अपने पिता स्वर्गीय रामलखन सिंह की प्रतिमा पर माला अर्पण किया। इसके बाद माता स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माला अर्पण की। इसके बाद अपनी धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भींगी आंखो से माला अर्पण कर पुष्पांजली दी। रविवार की सुबह मुख्यमंत्री की आगमन के लेकर हजारो की संख्या में पुलिस एवं ग्रामीणों की काफिला देखने को मिल रहा था, लेकिन जिला पदाधिकारी के सूचना पर आने की कार्यकर्म को स्थगित हो जाने की जानकारी देने के बाद ग्रामीणों एवं पुलिस ने निराश लौट गये। इसके बाद 11 बजे दिन में  एकाएक सीएम की आगमन की जानकारी डीएम एवं एसपी को मिली। आननफानन में आते हुए पुलिस एवं ड्यूटी में लगे पदाधिकारी सभी मे हड़कम्प मच गया। सीएम के आगमन में तैनात न पुलिस देखने को मिला न ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी। मुख्यमंत्री के साथ बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार के अलावा कई परिवार के सदस्य भी साथ थे। भगवान भरोसे अपने सुरक्षा के साथ  गांव पहुंचे।
 आगमन की सूचना पाकर संसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक रवि ज्योति, हरिनारायण सिंह, शक्ति सिंह, एमएलसी  रीना देवी। इसके साथ पटना की एसएसपी मनु महाराज, डीएम संजय अगरबल, नालन्दा डीएम डॉ त्यागराजन, एसपी कुमार आशीष, एसडीओ सुधीर कुमार के साथ जिला के कई थाना भी पहुंचे।