पानी के लिए मचा त्राहिमाम. लोगों ने किया हल्ला हंगामा
राजापाकड़ (वैशाली): गुस्साए महिला पुरुषों ने कबीर मठ आश्रम के बगल में बने जल मीनार के पंप हाउस में जरा ताला. ज्ञात हो कि लोगों के चापाकल ने ऐसे ही पानी देना बंद कर दिया है. जल मीनार से पानी आपूर्ति हो रही थी. वह भी पाइप जगह-जगह टुटे होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा. इस संबंध में पीएचडी के कर्मी से पदाधिकारी तक बार-बार कंप्लेन किया जाता है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. जिस से गुस्साए दर्जनों महिला पुरुषों ने जल मीनार के पंप सेट हाउस में अनिश्चित काल के लिए गुस्सा कर ताला मार दिया. वहीं इस संबंध में पीएचइडी के जेई से बात करने पर बताया गया कि विभाग में फूटे पाइप के मरम्मत के लिए हमेशा कहां जाता है. लेकिन पैसा समय से नहीं मिल पाता. जिसके कारण टूटे-फूटे पाइप की मरम्मत समय से नहीं हो पाती है .वहीं राजापाकर उत्तरी पंचायत के वार्ड 7, 8 ,9, 10, 11, 13 ,15 में नल जल योजना के लिए पीएचडी से सरकार द्वारा कार्य कराए जाने हैं. लेकिन 2 साल से आज तक पीएचडी द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया. जिससे और भी पानी की समस्या बनी हुई है. लोगों के चापाकल जल स्तर नीचे चले जाने से पानी देना बंद कर दिया है. लोग दूर दूर से पानी लाकर अपने घरों में कार्य कर रहे हैं. इस संबंध में आम जनता का शिकायत सुनने वाला कोई अधिकारी पदाधिकारी नहीं है. मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य जगन्नाथ राय, नागेंद्र सिंह, मोहम्मद इफ्तिखार उर्फ पप्पू, रघुनाथ सिंह, प्रमिला देवी, गायत्री देवी, चंद्रकला देवी, शीला देवी, परमेश्वरी देवी, अंजू देवी, सीता देवी, ललिता देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष शामिल है.