दरियापुर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के टरवा गांव में दहेज के लोभियों ने बहू को मारपीट कर केरोसिन तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
मकेर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती द्वारा दरियापुर थाना में पति, ससुर समेत सात लोगों पर नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताई है कि वर्ष 2019 में हिन्दू रीति रिवाज के साथ बारवे गांव निवासी विद्यानंद साह के पुत्र रंधीर कुमार साह के साथ शादी हुयी थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही परिजनों द्वारा दहेज में दो लाख नकद की मांग किए जाने लगा। मांग पूरी नहीं हाेने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले को लेकर स्थानीय मुखिया सरपंच को रखकर दर्जनों बार मेरे परिजन ने आपसी समझौता कराने का प्रयास किया। उस वक्त तो मान जाते थे पर पुनः कुछ रोज बाद वहीं समस्या हो जाती थी। दहेज की मांग पूरा नहीं होने से परिजनों द्वारा अलग-अलग तरीके से प्रताड़ित किया जाने लगा। गत 1 मई को पति रंधीर कुमार साह, ससुर विद्यानंद साह, सास छठिया देवी, भैसुर धर्मेंद्र साह, गोतनी पूनम देवी, देवर संजीत साह, तथा ननद माला देवी सभी लोग एकजुट होकर मारपीट कर सभी जेवर कपड़ा, सामान छीन लिया इसके बाद केरोसिन तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया गया लेकिन मैं किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची। प्राथमिकी में महिला ने कानूनी करवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में विवाहिता ने बताई कि इतना होने के बाउजूद मैं अब भी अपने पति के साथ शांति पूर्वक मिलकर जीवन बसर करना चाहती हूं।