पानापुर छात्र लोक समता के प्रखण्ड अध्यक्ष बने अमित कुमार सिंह
पानापुर (सारण)गुरूवार को पानापुर में छात्र लोक समता की बैठक हुई ।बैठक राष्ट्रीय छात्र लोक समता के अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई । जिसमें अमित कुमार सिंह को प्रखण्ड अध्यक्ष तथा रोहित कुमार तथा गुड्डू सिंह को प्रखण्ड महासचिव बनाया गया।नव नियुक्त अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता होगी।इसके अलावे शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रखण्ड से जिला तक आन्दोलन किया जाएगा ।