भाकपा ने मढ़ौड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी को विभिन्न मांगो से संबंधित दिया स्मार पत्र
मढौरा (सारण )। भाकपा राज्य परिषद के आह्वान पर मढौरा अंचल परिषद की ओर से जनता की विभिन्न मांगों से सम्बंधित एक स्मार पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को भेंट किया गया । प्रधान मंत्री को सम्बोधित स्मार पत्र में नौ सूत्री मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग किया गया है । प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे भाकपा जिला सचिव रामबाबू सिंह ने पत्रकारों को बताया कि नौ सूत्री मांगों में मढौरा चीनी मिल को चालू करने एवं उसके जमीन से अतिक्रमणकारियों को हटाने रेल इंजन कारखाने में जमीन देने वाले किसानों के आश्रीतो को काम देने नियुक्ति में स्थानीय युवकों को प्राथमिकता देने जिन किसानों का मूवावजा बकाया है उसे शीघ्र प्रदान करने किसान मजदूरों दस्तकारों का कर्ज माफ कर उन्हें दस हजार महीना मासिक पेंशन देने खेत मजदूरों के लिये केंद्रीय कानून बनाने कल्याणकारी योजनाओं में लूट खसोट बंद करने राशन कीरासन का नियमित वितरण करने सरकारी नल कुपो को चालू करने एवं गंडक नहर के अधूरे कार्य को पूरा करने तथा भूमिहीनों को दस डिसमिल वास हेतु जमीन देने कि मांगे प्रमुख है । प्रतिनिधि मंडल में अंचल मंत्री संजय कुमार सिंह भरत राय जमादार राय आदि शामिल थे ।




Recent Comments