
मांझी। इंडिका कार के तहखाने में छुपाकर बलिया से सिवान के रघुनाथ पुर ले जा रहे पांच कार्टून शराब के साथ दो तस्करों को रात्रि गश्ती के क्रम में मांझी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि बैरिया।बलिया। निवासी रोहित सिंह तथा मंगलेश्वर यादव कार के भीतर नायाब तरीके से बनाये गए तहखाने में एक सौ बीस बोतल शराब लेकर जा रहे थे तभी पुलिस ने रोककर कार की जांच की। जांच के दौरान तस्करों के अटपटे जबाब के बाद पुलिस ने गहन पड़ताल की तो तहखाने से शराब बरामद हुआ।




Recent Comments