
:जनता कर्फ्यू में अभूतपूर्व सहयोग के लिए विधायक ने दिया धन्यवाद
:कहा हमारी सावधानी ही हमारी सुरक्षा है.
छपरा : अभूतपूर्व तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर एकजुट होकर कोरोना वायरस से लड़ने में लोगों द्वारा जो अपनी सहभागिता दिखाई है उसका कोई जोड़ नहीं है,सड़कें सुनसान रही,घरों में रहकर सभी ने समर्थन किया वो हमारे एकजुटता का मिशाल है.
जनता कर्फ्यू में छपरावासियों का सहयोग अभूतपूर्व है।विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। इसमें सभी लोगों की भागीदारी देकर अपने-अपने कर्तव्य का निर्वाहन किया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इससे बचाव के लिए सभी जरूरी ऐतिहातन कदम उठा रही हैं। सरकार किसी अवश्यक वस्तु की कमी नहीं होने देगी तथा यह भी अपील की कि जनता अपने पास कोई भी चीज जमा ना करें।उन्होंने अपील किया कि यह जरूरी है कि सोशल डिस्टेंस बना रहे और बार-हाथ धोएं और दी जाने वाली एडवाजरी का पालन करते रहे। अफवाहों से बचे रहने का सलाह देते हुए कहा कि केवल सरकारी सूचनाओं पर भरोसा करें।हमारी सावधानी ही हमारा बचाव है.थोड़े दिनों की सतर्कता ही हमारे लिए अच्छा होगा.हमारा सयंम ही कोरोना को हराने का कारगर हथियार है.




Recent Comments