पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो में चूल्हे की चिनगारी से लगी आग में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी ।पहली घटना धनौती गांव की है जहां धर्मेंद्र सिंह के झोपड़ीनुमा बथान में सोमवार की रात आग लग जाने से झोपड़ी में रखे बिछावन ,लकड़ी के सामान सहित झोले में रखे नकदी जलकर राख हो गए ।ग्रामीणों एवं अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया ।वही दूसरी घटना सेमराहा गांव की बतायी जाती है जहां रामनाथ प्रसाद के फुसनुमा घर मे मंगलवार की सुबह खाना बनाने के दौरान  चूल्हे की चिनगारी से घर में आग लग गयी ।अगलगी की इस घटना में घर के सभी सामान जलकर राख हो गए ।सुबह की घटना होने के कारण आसपड़ोस के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया जिससे एक बड़ी घटना टल गयी।