मांझी। मांझी में कानून और ब्यवस्था को नियंत्रित रखने तथा थाना क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ चलाये गए सकारात्मक अभियान के मद्देनजर सारण के एसपी हर किशोर राय ने शहर के एकता भवन में आयोजित समारोह में मांझी के थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। जिला प्रशासन से मिले सम्मान के बाद आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने वाले मृदुभाषी श्री मिश्रा को अनेक लोगों ने मिलकर शुभकामनाएं दी तथा कानून ब्यवस्था बहाल रखने में हरसम्भव सहयोग का वचन दिया। मांझी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों व सहकर्मियों ने थाना परिसर में मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।