मृतिका की पहचान जामों बाजार थाना क्षेत्र के नौतन गांव की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है।

परवेज़ अख्तर/सिवान।

गोपालगंज जिले के बरौली से एक सनसनी खबर सामने आई है।जहां 18 वर्षीय युवती का शव बुधवार की अहले सुबह मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।और देखते ही देखते राहगीर से लेकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, इसी बीच ग्रामीणों ने युवती का शव मिलने की सूचना माधोपुर ओपी पुलिस को दी,घटना की सूचना मिलने के बाद माधोपुर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त में जुट गई। घटना माधोपुर ओपी के नेउरी सरेया गांव के समीप नहर की है। पुलिस जांच के क्रम में मृत युवती की पहचान सिवान जिले के जामों बाजार थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी चंद्रिका सिंह की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है।मसले पर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।वैसे पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।