
परसा(सारण) -संबिधान दिवस के अवसर पर प्रखंड के पीएन कॉलेज परसा में प्राचार्य डॉ पुष्प राज गौतम तथा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रजत किशोर सिंह के नेतृत्व में संबिधान दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में देश रत्न डॉ भीम राव आंबेडकर के तैलय् चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ पुष्प राज गौतम ने कहा कि हमारे देश का संबिधान को दुनिया के सभी संबिधानो को परखने के बाद बनाया गया।इसे विश्व का सबसे बड़ा संबिधान माना जाता है। भारत का संबिधान देश की एकता अखण्डता एवं समरसता का प्रतिक है हमारे संबिधान हमे वो मौलिक अधिकार दिए जो हर व्यक्ति को समानता के साथ आगे बढ़ने का अवशर प्रदान करते है। देश के इस महान संबिधान को बनाने वाले व्यक्ति को बार बार नमन करते हुए संबिधान के नियम को पालन करने का अपील किया।वही बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ राव के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।कार्यक्रम में डॉ प्रो संजय कुमार सिंह डॉ प्रो अनीता कुमारी प्रो शौरभ भरचचार्य अनिल कुमार विकास रंजन कुमार डॉ इंदु कुमारी प्रियंका कुमारी गुड्डी कुमारी अनीश कुमार सिंह संजय कुमार राय रीना कुमारी मुखिया हरेश्वर सिंह मुकेश सिंह सीओ राम भजन राम लाल बाबू सिंह अरविन्द पासवान आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments