मधेपुरा:सरकारी उपेक्षा के शिकार चौसा के ग्रामीण,सड़क के अभाव में विकास विरुद्ध
कुंज बिहारी शास्त्री” दैनिक खोज खबर”चौसा,मधेपुरा

मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत चौसा पूर्वी के वार्ड नंबर चार कबीर नगर में लगभग आठ सौ  की संख्या में जनसंख्या बसा हुआ है।
परंतु दो दशकों से ऊपर सड़क के लिए यहां की जनता मुंह बाए खड़ी है। समय- समय पर सरकारी मुलाजिमों द्वारा केवल भरोसा देकर छोड़ दिया जाता है।
बताते चलें कि  इसमें अधिक संख्या में अनुसूचित जाति के लोग का निवास अधिक है। परंतु सरकार की योजनाओं से वंचित यहां का नागरिक अपने आप- आपको  उपेक्षा  महसूस करती है। जो कि  प्रखंड मुख्यालय के पूरब से गांव बसा हुआ है।

 इस मौके पर मोहन पासवान ने कहा कि सड़क के अभाव में आवश्यक विकास हमारी नहीं हो पा रही है। हमें सड़क की सख्त आवश्यकता है। ताकि आने वाले भविष्य विकास की ओर बढ़ सके।

इसी मौके पर कृपाल पासवान से बातचीत के दौरान बताया गया कि लगभग 400 की संख्या में जहां हम लोग रहते हैं, फिर भी सड़क के लिए उपेक्षा का शिकार बने हुए हैं। जबकि हमें सड़क की सख्त आवश्यकता है।
 राजीव कुमार पासवान ने जोर देते हुए कहा कि सड़क की सख्त जरूरी है और सड़क से ही हम लोगों का सही विकास संभव है।