संविधान दिवस पर निकाली गयीं प्रभात फेरी

पानापुर (सारण)मंगलवार को थानाक्षेत्र के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों सहित सभी कार्यालयों में उत्साह पूर्वक संविधान दिवस मनाया गया।इस मौके पर कई विद्यालयों में प्रभातफेरी भी निकाली गई।इसके अलावे विद्यालयों में संविधान के संबंध मे विस्तार पूर्वक बच्चों को बताया गया।तथा संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर संविधान की रक्षा करने तथा उसके सिद्धांतों को पालन करने का संकल्प लिया गया।बच्चों को बताया गया कि डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर तथा डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद जैसे विद्वानों ने कई देशों के संविधान का अध्ययन कर अपने देश के लिए संविधान की रचना की।संविधान लिखने में कुल दो वर्ष ग्यारह महिने अठ्ठारह दिन का लम्बा समय लगा।भारतीय संविधान 26 नवम्बर 1949 को तैयार हुआ।तत्पश्चात दोनों सदनों से पारित होने के बाद 26 जनवरी 1950 को इसे देश को समर्पित किया गया।उसी दिन से अपने देश को गणतंत्र घोषित किया गया तब से प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है ।इस अवसर पर संविधान निर्माता डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया।संविधान दिवस के अवसर पर कई विद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता भी कराया गया।