संजय विजित्वर (हाजीपुर)- वैश्विक महामारी बनी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और हाजीपुर शहर के व्यवसायिक बंधुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उनके इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30. को पूरे शहर में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। जिसका शुभारंभ हाजीपुर के भाजपा विधायक अवधेश कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक एवं जिला अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल के सौजन्य से और होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया हाजीपुर इकाई के जिला सचिव डॉ. यू. एस. गौतम के सलाह से यह कार्यक्रम किया जाना है। कोविड 19. से बचाव और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की ओर से इस दवा का वितरण हाजीपुर के सभी व्यवसायियों के बीच निःशुल्क किए जाने की योजना है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष का उपलब्धि-पत्र एवं जनता के नाम संदेश- पत्र का भी वितरण किया जाएगा।बताते चलें कि यह वितरण का कार्यक्रम गुरूवार यानी आज ही किया जाना था ,किन्तु वैशाली जिला के जंदाहा प्रखंड अंतर्गत चक फतेह ग्राम के वीर सपूत जय किशोर सिंह के लद्दाख सीमा पर चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हो जाने के कारण भाजपा के सभी नेता ,सदस्य एवं जिलेवासी शोकाकुल हैं । इसलिए इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी रहने के बावजूद स्थगित कर दिया गया है।दूसरे दिन इस दवा वितरण के कार्यक्रम को किया जाएगा। अपने विज्ञप्ति के माध्यम से वाणिज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल ने इस बात की सूचना दी है और कहा है कि दो दिन के अंदर दवा वितरण करने हेतु कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।श्री जायसवाल ने सभी व्यवसायी बंधुओं से आग्रह किया है कि आर्सेनिक एल्वम 30 दवा का सेवन अवश्य करें और अपने
स्वास्थ्य का ध्यान रखें।