सोनपुर: रविवार को सोनपुर के बजरंग चौक पर  विधानसभा के वरीय नेता डॉक्टर चन्दनलाल लाल मेहता के नेतृत्व में  रूप से सीएम के वर्चुअल निश्चय संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद थे. चंदन लाल मेहता की देखरेख में सोनपुर विधानसभा के 47 स्थानों पर एलईडी टीवी लगाकर लोगों को सीएम नीतीश कुमार के डिजिटल संवाद को दिखाया गया. इस मौके पर सोनपुर में प्रदेश संगठन प्रभारी अरविंद राय और विधानसभा प्रभारी इंजीनियर सुमन सौरभ भी मौजूद रहे. चंदन लाल मेहता के इस व्यवस्था को देखकर दोनों नेताओं ने डॉक्टर मेहता को बधाई दी.

इस मौके पर डॉ चंदन मेहता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार का निश्चय संवाद आज ऐतिहासिक रहा. सोनपुर के कोने कोने में आज लोगों ने नीतीश कुमार के निश्चय संवाद को देखा और बिहार के विकास को जाना. चंदन मेहता ने कहा कि सीएम ने जो कुछ भी आज बिहार की जनता से कहा वह अद्भुत है. पिछले 15 सालों में बिहार में चौमुखी विकास हुआ है, बाढ़ और कोरोना जैसी महामारी में भी बिहार पीछे नहीं हटा,  सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम डटकर लड़ें और जीत की ओर बढ़ रहे हैं. चंदन मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार को अभी बहुत विकास देखना बाकी है. बिहार के घर घर में बिजली पहुंचाई जा चुकी है सड़के बनी हैं. गांवों-गांवों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है. शिक्षा स्वास्थ्य से लेकर हर क्षेत्र में बिहार तरक्की कर रहा है. इस मौके पर जदयू नेता डॉ चन्दन मेहता के साथ डॉ चन्देश्वर भारती, पारसनाथ गुप्ता, राज्य परिषद आनंद किशोर, जिलासचिव भगवान दास समेत अन्य जदयू नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.