सारण :प्रखण्ड के दलित बस्ती का होगा कायाकल्प
#जल-नल योजना पर करोड़ों रुपये होंगे खर्च, बीडीओ ने कार्य कराया शुभारम्भ
#प्रखण्ड के 13 पंचायतो ने 06 करोड़ 04 लाख 79 हजार 633 रुपये खर्च करने का लक्ष्य है
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट

तरैया।30.01.2018
प्रखण्ड के दलित बस्ती का कायाकल्प होनेवाला है।अब सभी को शुद्ध पे जल नसीब होगा।कड़ोरो रुपये के खर्च से बनने वाला जल-नल योजना का शुभारंभ मंगलवार को पाँच पंचायतो में बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने फीता काट कर किया।पचभिण्डा के दलित वस्ती के वार्ड 04 एवम 05,भागवतपुर के वार्ड 05 एवम 08,भटगाई के वार्ड 13 एवम 14,डेवढ़ी के वार्ड 11 तथा चंचलिया के वार्ड 02 में बीडीओ ने फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया।उक्त मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, मुखिया धनंजय कुमार सिंह,मुकेश कुमार यादव,मो.आजाद,बीडीसी सच्चितानन्द राय, साबिर हुसैन,छठु राय, दूधनाथ साह आदि थे




Recent Comments