
परसा में जप्त शराब का किया गया विनष्टीकरण
✍️दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण)-जिला पदाधिकारी के निर्देश पर थाना में जप्त देशी विदेशी शराब का थाना परिसर में थानाध्यक्ष जकारिया के नेतृत्व में विनष्टीकरण किया गया।उत्पाद विभाग मोहम्मद ताहिर हुसैन दण्डाधिकारी सह सीओ राम भजन राम के उपस्थिति में 181लीटर अंग्रेजी शराब तथा द 40 लीटर देशी शराब को नष्ट कर बहा दिया गया।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया की शराब अधिनियान के उत्पाद विभाग और डीएम के निर्देश के आलोक में जप्त शराब को नष्ट किया गया।जिसकी सूचना विभाग को पूर्व में दिया गया था।मालूम हो कि सूबे में पूर्ण रूप से शराबबंदी के उपरांत भी शराब माफिया द्वारा किया जा रहा शराब के धंधे के विरोध में पुलिस द्वारा छापेमारी कर शराब को बरामद किया गया था एसआई मोहम्मद अस्दुल इस्लाम उमप्रकाश सिंह भारत राय सुदिश राय तेजलाल माँझी अजय राय रौशन कुमार आदि पुलिस बल उपस्थित थे।




Recent Comments