परसा में भाजपा के शक्ति केंद्रों पर बलिदान दिवस पर याद किये गये डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी

परसा (सारण): नगर पंचायत मंडल परसा के तीन शक्ति केंद्र परसा शंकरडीह सैदपुर महमदपुर तथा पोरई में नगर पंचायत भाजपा अध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक विचारक महान शिक्षाविद डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा जम्मू-कश्मीर में दो प्रधान दो निशान और दो विधान के विरोध में नेहरू मंत्रीमंडल से त्यागपत्र देकर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने तथा सरकारी षड्यंत्र रचकर जेल में ही मुखर्जी की हत्या कर दिए जाने का चर्चा किया गया।शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम में पार्टी के परसा विधानसभा विस्तारक अवधेश कुमार सिंह मंडल महामंत्री इन्द्रमोहन सिंह शैलेश कुमार गिरी उपाध्यक्ष चंदन सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह युवा मोर्चा महामंत्री जीतेंद्र सिंह अति पिछड़ा मंच के अध्यक्ष जीतेंद्र साह अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार रजक किसान मोर्चा अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद कार्यकर्ता कमलेश जी मंत्री धीरज शुक्ला टी. के यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।