दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के संस्थापक महासचिव का .कपिलदेव प्रसाद के 11वीं पूण्य तिथि के अवसर पर वार्षिक आमसभा की गयी।बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव द्वारा झंडोतोलन और का. कपिलदेव प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण से प्रारम्भ हुआ ।सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव के अध्यक्षीय भाषण और नमन के बाद महासचिव का . शंकर कुमार राव ने शोक प्रस्ताव रखा ।किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामा यादव ,सीटू जिला अध्यक्ष बी के नरुला ,खेत मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता ,नौजवान सभा के म. हनीफ ने वार्षिक आम सभा का अभिनंदन किया ।महासचिव शंकर कुमार राव ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया ।जिसपर झुना मिंया ,मैनेजर चौधुर,साथी साधु ,सदरे आलम ,आस महमद आदि ने संबोधित किया ।
अंत में नई कमिटी का चुनाव है ।जिसमें सर्व सम्मति से बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव, तथा महासचिव शंकर कुमार राव चुने गये।
सभा समाप्ति के बाद महाभोज प्रारम्भ हुआ ।जिसमें बड़ी संख्या में असंगठित मजदूर भाग लिए ।





Recent Comments