पोखरेरा में टूटे नहर के बाँध का हुआ मरम्मत,ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
तरैया)सारण)17.07.2018:
प्रखण्ड के बगही-पोखरेरा-नारायणपुर मुख्य नहर के जलस्तर बढ़ते ही सोमवार के सुबह से नहर के बाँध से रिसाव होते-होते संध्या में अचानक बाँध टूट गया।जिससे पानी तेजी से गाँव की ओर फैलने लगा।किसानों के सैकड़ो एकर खेत मे पानी फैल गया।जिसमें लगी मक्के की फसल की तो सिचाई हो गयी।किन्तु धान के बिचड़े डूब गये।अचानक पानी का बहाव गाँव की तरफ मुड़ते देख सभी ग्रामीण बाढ़ के खतरे से भयभीत हो गये।पिछले ही वर्ष बाढ़ की त्रासदी झेल चुके ग्रामीण में बाढ़ की खतरा से अफरा-तफरी मच गया लोग इधर उधर भागने लगे।जब इसकी सूचना प्रसाशन को मिली तो प्रसाशन ने युद्ध स्तर पर नहर के बाँध मरम्मत कार्य प्रारम्भ कर दिया।और छः घण्टे के बाद रात्री में ही बाँध का मरम्मत कर लिया गया।जिससे लोगो ने राहत की सांस ली है।मरम्मत कार्य मे लगे गंडक परियोजना के जेई धनंजय राय ने बताया कि नहर के बाँध में चूहे ने छिद्र कर दिया था।नहर का मरम्मत कार्य चल रहा था।लेकिन मरम्मत अभी पानापुर तक ही हुआ था की नहर में पानी आ गया।अचानक पानी आने के कारण नहर से रिसाव होने लगा।और बाँध टूट गया जिसे शीघ्र रात भर में मरम्त कर लिया गया।मंगलवार को भी मरम्मत कार्य तेजी से जारी है।उक्त मौके पर छपरा अधीक्षण अभियंता उमानाथ राम व मढ़ौरा कार्यपालक अभियंता शरद कुमार मौजूद थे।