तरैया, सारण। प्रखंड मुख्यालय में जीआर सूची अद्यतन कार्य में हुए त्रुटि सुधार के लिये तरैया बीडीओ ने सोमवार को नोडल पदाधिकारी व कार्य कर रहे शिक्षकों के साथ बैठक किया। बैठक में बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कई शिक्षकों ने आधार के अनुसार हिंदी में नाम लिख कर दिए हैं जिससे ऑपरेटरों को परेशानी हो रही है। इसके अलावे अन्य त्रुटि को सुधार करने का निर्देश दिया।