दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण जिला के नगरपरिषद के परिसर मे सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कई वार्ड . पार्षदों की उपस्थिति मे केवीसी प्रोग्राम के पांचवें सीजन के पांच करोड़ के विजेता व चम्पारण के लाल सुशील कुमार के साथ चंपारण की धरती से विलुप्तप्राय होते जा रहे ‘चम्पा’ पौधा रोपण का कार्यक्रम आज ही के लिये निर्धारित किया है। ताकि चम्पारण को पौराणिक रूप से ‘चम्पा अरण्य’ के रूप में फिर से सुशोभित करने के अभियान को और गति दी जा सके। जिसके तहत नगर परिषद कार्यालय परिसर में आज ही सुशील जी अपराह्न 12:30 बजे पहुँच कर जहां वे हम सबकी सहभागिता के बीच ‘चम्पा’ के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर सुशील कुमार ने मीडिया से बात करते हुए चंपा फूल की विशेषता बताई। वही नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि चंपा फूल की अधिकता के कारण ही इस जगह का नाम चंपारण पड़ा। हम सभी की सहभागिता बनती है कि फिर से इस जगह को उसी फूल की विशेषता के कारण जाना जाए। चंपारण से विलुप्त हो रहे चंपा के पौधे को फिर से चंपारण में पहले की तरह लगाया जाए ताकि चंपारण का मतलब लोगों को समझ में आए। आज चंपारण में KBC के पांचवें सीजन के विजेता सुशील कुमार को लाने का श्रेय नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया को जाता है । जिन्होंने चंपा का पौधा रोपण कर आज पर्यावरण की सुरक्षा व चंपारण की पहचान का संदेश चंपारण की जनता को दी है । साथ ही नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने आज वार्ड नंबर 6 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।





Recent Comments