
परसा(सारण) : तीसरे चरण में परसा प्रखंड में पैक्स चुनाव प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी रजत किशोर सिंह के नेतृत्व में प्रसाशन की मुस्तैदी में शांति पूर्ण सम्पन हो गया।तेज और रिमझिम बारिष तथा ठंड के बीच मतदाता मतदान करने से नही चुके।पूरे दिन हो रही बारिष के वावजूद भी प्रखंड के 9 पंचयत के 33 बूथ पर कुल 20437 मतदाता में 9612 यानी 47.03 फीसदी मतदाताओ ने अपना मतदान किया।और 9 पैक्स अध्यक्ष तथा बिभिन्न सदस्यों का भाग्य पेटी में बंद हो गया।इस सम्बंध में निर्वाचन पदाधिकारी रजत किशोर सिंह ने बताया कि प्रखंड के 9 पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष सहित विभिन्न सदस्य पदों के लिए 33 बूथों पर मतदान शांति पूर्ण सम्पन हो गया।शनिवार को ई किसान भवन में आठ टेबल पर मतगणना कराया जाएगा।जसकी तैयारिया पूरी कर ली गई है।वही दरियापुर प्रखंड के बारवे पंचायत में परसा के पूर्व विधायक छोटे लाल राय ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अपना मतदान किया।




Recent Comments