दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

शौचालय निर्माण मे बंदरबाट
बैरिया । एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान के तहत पूरे देश को स्वच्छ बनाने मे जुटी है ।वही दूसरी ओर कर्मियों व प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण यह शौचालय निर्माण योजना भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रही है । माले नेता सुनील राव ने कहा कि जो शौचालय निर्माण करा लिए है ।उनका भुगतान समन्वयक प्रतीश कुमार बिना रूपया लिए नही कर रहे है ।जब उनके द्वारा रखे गए बिचौलिया लाभुक से सुविधा शुल्क के नाम पर राशि ले लेते है तब भुगतान की जाती है ।शौचालय योजना मे व्यापक पैमाने पर घोटाला हुआ है ।जिसकी धरातलीय जांच हो तो कई लोगो की कलई खुल जाएगी ।जो शौचालय निर्माण हुआ उसका बीस प्रतिशत भी उपयोग नही हो रहा है ।क्योंकि ठेकेदारी के रूप मे बनाया गया शौचालय बनने के महज कुछ दिनो मे ही क्षतिग्रस्त हो गया है ।माले नेता का आरोप है कि जांच कर दोषी कर्मी पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ।