मशरक(सारण) थाना क्षेत्र के डुमरसन पंचायत के फरदहिया गांव निवासी बिहार पुलिस के जवान मणी श्रीवास्तव (33 वर्ष) पिता- नागेन्द्र श्रीवास्तव की सड़क दुघर्टना में गोपालगंज जिले के बढेया में मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में मौत की खबर फरदहिया गांव स्थित घर पर पहुँचते ही कोहराम मच गया। स्थानीय मुखिया शिवजी शर्मा ने बताया कि मणी श्रीवास्तव बिहार पुलिस में नवादा जिले में प्रतिनियुक्त थे। जहा से विभागीय कार्य से पटना से विभिन्न जिलों का डाक बांटते हुए गोपालगंज जिले आये थे। पत्र रिसीभ कराकर वापस मशरक अपाची बाइक से लौट रहे थे। उनकी अपाची पर पुलिस का साइन और पुलिस लिखा था। महम्मदपुर हाईवे सड़क पर शराब लदी स्क्रारपियो ने समझा कि पुलिस उनका पीछा कर रही है बढेया के पास अनियंत्रित स्क्रारपियो ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। उसके स्क्रारपियो चालक ने भागने के दौरान कंटेनर में टक्कर मार दी जिससे स्क्रापियो चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद बरौली पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लिया और मृत बिहार पुलिस के जवान के गांव के मुखिया शिवजी शर्मा और परिजनों को सूचित किया जिससे गांव में कोहराम मच गया। मृतक बिहार पुलिस नवादा जिले में अपने पिता के कार्यकाल के मृत्यु हो जाने पर अनुकंपा पर नौकरी कर रहे थे। उनको दो बच्चे थे। मृतक सिपाही तीन भाई थे।