लियो क्लब छपरा टाउन द्वारा रक्तदान कर बचायी गई छः वर्षिय बच्ची की जान

छपरा : अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन द्वारा एक 6 वर्षीय छोटी बच्ची खुशबू कुमारी को रक्तदान कर जान बचाई |
खुशबू को AB पॉजिटिव ब्लड ग्रूप की आवश्यकता थी और उसके परिजनों को खोजने मे असुविधा हुई फिर लियो क्लब छपरा टाउन के उपाध्यक्ष लियो विकास समर आनंद को यह सुचना मिली और अपनी गतिविधि से लियो पंकज कुमार को सम्पर्क कर रक्तदान कराया ब्लड पाकर खुशबु के परिवार वाले भावुक होकर उन्होंने लियो क्लब के कार्यों को काफ़ी सराहा |
इस घड़ी मे क्लब के अध्यक्ष लियो अली अहमद उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, लायन कुमार विभूति, इसरार अहमद,रक्तदाता पंकज कुमार, टेमर मोहम्मद सलमान इत्यादि सदस्यगण मौजूद थे |
इस आशय की जानकारी पी आर ओ आक़िब जावेद ने दी