“अनुभव जिंदगी का” ने फिर एक बार इंसानियत के नाते मदद का बढ़ाया हाथ, निर्धन की बेटी के दाह-संस्कार के लिये चंदे से जुटाया राशि

मांझी(सारण) : मांझी प्रखंड के गौरी गांव निवासी व मजदूर हरेन्द्र साह की बीमार पुत्री रेखा कुमारी का शनिवार की सुबह आसामयिक निधन हो गया। निधन से मर्माहत परिजनों को दाह संस्कार पर आने वाली खर्च की चिंता सताने लगी। यह खबर पाकर सोशल मीडिया पर संचालित “अनुभव जिंदगी का” नामक सामाजिक वाट्सअप ग्रुप ने मृत बालिका के दाह संस्कार का निर्णय लिया।

मांझी श्मसान घाट पर पहुंचकर मुखिया परमहंस साह गोंड़ तथा ग्रुप संचालक मनोज कुमार सिंह ने छह हजार रुपये की नकद सहायता राशि मृतिका के भाई अंशु कुमार को सौंपा। मौके पर शिक्षक राम बाबू साह धनिक लाल सिंह पन्ना लाल यादव राजेन्द्र साह तथा राहुल कुमार सिंह आदि ग्रुप के सदस्य भी मौजूद थे।