परसा मेंं पूर्व मंत्री प्रत्येक माह लगाएंगे जनता दरबार

परसा (सारण):-क्षेत्र की जनता को समस्या की फरियाद लेकर अब पटना नही जाना पड़ेगा इसके लिए प्रत्येक माह के दूसरा या तीसरा सप्ताह में स्वराज आश्रम में जनता का दरबार लगाया जायेगा।और जनता की समस्या को साथ साथ निष्पादन किया जायेगा।उक्त बातें स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री चन्द्रीका राय ने शनिवार की शाम स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओ के साथ आयोजित बैठक में कही।विधायक ने कहा कि जनता से सीधा संवाद रखने और उनकी जन समस्या को निष्पादन करने के उदेशय से निर्णय लिया गया।जनता दरबार में आये फरियादियो की गंभीर समस्या का समाधान घर जाकर निष्पद करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि जनता दरवार में कार्यकर्ताओ से क्षेत्र की समस्या और सभी विभाग के जन कल्याणकारी गतिविधियो की जनकारी प्राप्त किया जायेगा।वही 2 सितम्बर को विहार के पूर्व मुख्यमंत्री स पिता स्व दरोगा प्रसाद राय की समारोह पूर्वक जयंती समाहोर मनाने का निर्णय लिया गया।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय मकेर प्रखंड अध्यक्ष दरोगा राय जगरनाथ राय नप अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद दास प्रो विमल प्रसाद लाल मोहन राय वार्ड पार्षद अशोक कुमार चैन आदि समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments