प्रिया ने महिला फूटबॉल मेंं उत्कृष्ठ प्रदर्शन से परसा का नाम की रौशन

#दीपक कुमार सिंह/परसा :
परसा(सारण):-कल तक बेटी को बोझ समझने वाले अभिभावक की सोच बदली और अब बेटियो को अभिभावक आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है।विहार की बदलती फिजा के वीच जिले के परसा प्रखंड की बेटी ने बिहार महिला फुटबॉल अंडर 19 में चयनित होकर शिक्षा के साथ खेल जगत में माता पिता के नाम ही नही बल्कि प्रखंड के मान सम्मान को गौरविन्त किया है।डॉ भीम राव अम्बेडकर महिला फुटबॉल क्लब परसा के कोच शिक्षक साकेत कुमार के नेतृत्व में फुटबॉल खेल की जगत में पैर रखी।उचित मार्गदर्शन में प्रखंड स्तर से खेलते हुए जिला और आज प्रदेश स्तर में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दी।स्थानीय पी एन कॉलेज परसा की इंटर कक्षा की छात्रा प्रखंड के विशुनपुर गाँव निवासी राजेश्वर राय की पुत्री प्रिया कुमारी ने गत 3 अगस्त को बिहार के जमुई में आयोजित महिला फुटबॉल अंडर 19 प्रतियोगिता में प्रतिभा को उभारते हुए टीम में स्थान बनाई। गत 17 अगस्त से गोवा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल अंडर 19 में महाराष्ट्र से आयोजित मैच में बिहार की टीम ने दो-एक से पंजाब को एक-शून्य से पराजित करने में सफलता हासिल किया।17 बर्षीय प्रिया कुमारी उत्कृष्ट खेल के लिए खेल मंत्री शिव चंद्र राम से समान्नित होने का गौरव प्राप्त कर चुकी है।खेल के प्रति समर्पित कर सफलता की राह पर चल रही प्रिया को नेशनल टीम में चयनित होने के लिए कोच शिक्षक साकेत कुमार पिता राजेश्वर राय पी एन कॉलेज के प्रचार्य डॉ पुष्प राज गौतम भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार बहन पूजा कुमारी आदि समेत प्रखंड वासियो ने प्रिया की उज्ववज भविष्य की कामना किया।




Recent Comments