
- शराब के अवैध निर्माण, बिक्री व भंडारण पर कड़ी नजर, ताबड़तोड़ छापेमारी
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। मशरक पानापुर में कई लोगों की संदेहास्पद मौत के बाद मढ़ौरा में भी प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार की शाम नगर पंचायत के सभागार में अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं संविदा कर्मियों के साथ बैठक की। जिसमें मढ़ौरा बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर ने प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए उपस्थित लोगों से सुझाव मांगे और निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में शराब निर्माण, बिक्री एवं भंडारण की जानकारी सीधे अधिकारियों को दीजिए, इसमें सूचक का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वही शराब के अवैध निर्माण बिक्री एवं भंडारण पर पुलिस प्रशासन की सख्ती है और कारोबारियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस मौके पर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी रणंजय कुमार,नपं कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र, राजस्व अधिकारी तरुण कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी रश्मि कुमारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र राय, विकास मित्र अमित कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments