
परसा(सारण) -छठ पूजा संपन होने के उपरांत विद्यालय की शिक्षा ब्यवस्था और शिक्षको की उपस्तिथि देखने के उदेशय से बीडीओ रजतकिशोर सिंह ने मंगलवार को प्रखंड के तीन विद्यालय का अचौक निरिक्षण किया।निरिक्षण के क्रम में शोभेपुर पंचायत स्तिथ उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर में शिक्षिका संजू कुमारी रितिका कुमारी भेल्दी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगनपुर में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार कुमारी सुप्रिया कुमार विनय मुबारक हुसैन तथा मध्य विद्यालय बड़की सिरिसिया में अंजू देवी प्रतिभा कुमारी विमल सिंह दिव्यंशु चौधरी शकील अहमद जरीना खातून समेत 12 शिक्षक शिक्षिका अनुपस्थित थे।शिक्षको की अनुपस्तिथि पर आक्रोशित बीडीओ रजतकिशोर सिंह ने सभी से स्पष्टिकरण मांग करते हुए अगामी 30 नवम्बर तक वेतन रोकने का निर्देश जारी किया।विद्यालय की निरिक्षण की खबर मिलते ही शिक्षको में हड़कंप मच गया।कई विद्यालय के अनुपस्तिथि शिक्षक काफी देर बाद विद्यालय पहुँचे।बीडीओ ने बताया कि विद्यालय में शिक्षको और शिक्षा मध्याह्न भोजन आदि की जांच के लिए आगे भी निरन्तर विद्यालय का निरिक्षण जारी रहेगा।दोषी पाये जाने वाले शिक्षको पर करवाई किया जायेगा।




Recent Comments