
तरैया 08.06.2020
प्रखंड के मध्य विद्यालय फरीदपुरा को अपग्रेड कर उच्च माध्यमिक विद्यालय भागवातपुर लिखने को लेकर ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में हंगामा किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि मध्य विद्यालय फरीदपुरा कन्या पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती आरती देवी द्वारा पेंटर को बुलाकर नाम लिखवाने का कार्य किया गया है। जिसमें स्कूल का नाम उच्च माध्यमिक विद्यालय भागवतपुर रखा गया जिसको आज सुबह देखने के बाद ग्रामीणो के बीच आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना हैं कि विद्यालय फरीदपुरा गाँव में स्थापित हैं और फरीदपुरा गाँव के ही निवासी युवा समाजसेवी धीरज सिंह उर्फ सोनू सिंह के स्वर्गीय पिता स्व. मुंशी सिंह शिक्षक तथा उनके सभी भाइयों ने जमीन दान देकर विद्यालय स्थापित किया गया हैं। ग्रामीणो का कहना है कि फरीदपुरा गाँव हमारा हैं तो भागवतपुर पंचायत भी हमारा है इसलिये विद्यालय का नाम उच्च माध्यमिक विधालय फरीदपुरा, पंचायत-भागवतपुर ही होना चाहिये।जब ग्रामीणों के द्वारा प्रधानाध्यापिका को बुलाकर पूछा गया कि आप किस आधार पर स्कूल का नामकरण की हैं तो उनका कहना था कि मुझे व्हाट्सप्प के माध्यम से अधिकारी द्वारा नामकरण करने का चिठ्ठी मिला था परन्तु वह चिठ्ठी मेरे मोबाईल से डिलीट हो गया हैं इसी बात पर गुस्साए ग्रामीण जनता विरोध प्रदर्शन करने लगे एवं दीवाल पर लिखें भागवतपुर का नाम मिटाने लगे तथा प्रधानाध्यापिका से नाम बदलवाने के लिये अनुरोध किए है।




Recent Comments