बोधा छपरा में युवाओं ने की छठ घाट की सफाई
दैनिक खोज खबर, दिघवारा

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को ले युवाओं की टीम छठ घाट की सफाई में लग गयी है। दिघवारा प्रखण्ड क्षेत्र के बोधा छपरा गांव में स्थानीय युवाओ ने छठ घाट की सफाई की है।

बोधा छपरा ग्राम निवासी किशुन कुमार सिंह ने बताया कि बोधा छपरा के छठ घाट पर बड़ी संख्या में छठ व्रती अर्घ्य देने आती हैं। छठव्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है और इसी के मद्देनजर युवाओ की टीम बोधा छपरा छठ घाट की सफाई कर रही है।

आपको बता दे कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा रविवार को नहाय खा के साथ शुरू हो चुका है। आज छठव्रती खरना करेंगे जबकि मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।




Recent Comments