बेतिया :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया में रक्तदान शिविर का आयोजन

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 14-04-2017 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर लहू के एक रंग कार्यक्रम के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनपटिया मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

चनपटिया थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा,सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद सदस्य धन रंजन कुमार उर्फ गुडडू, रेड क्रॉस के सचिव जगमोहन कुमार, जिला संयोजक अविनाश कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि भारत देश के लिए अंबेडकर का योगदान अतुलनीय है, अंबेडकर समाजिक समरसता के प्रतीक है।
धन रंजन कुमार उर्फ गुड्डू ने कहा कि मानव सेवा परिषद की सूचीबद्ध गतिविधि है, जिसका उदाहरण यह रक्तदान शिविर है। मौके पर रेड क्रॉस की सत्येंद्र चौबे, सुरेंद्र कोहली, हरि नारायण प्रसाद, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर केएमपी प्रवे, लैब टेक्नीशियन जीत बंधन, मोहम्मद तबरेज अख्तर, मणिशंकर, मोहम्मद बदरूज्मा, अभाविप के सुजीत कुमार, राहुल पांडेय,रवि कुमार पटेल, रोशन कुमार, सुजीत मिश्रा, अमित कुमार, रजनीश गोस्वामी, नितीश पटेल, अभिषेक यादव, कुंदन कुमार सिंह, गोलू कुमार, रवि गुप्ता, वैभव, निशांत, रवि कुमार, अमन कश्यप, रविंद्र कुमार, राहुल कुमार, नाजिम राजा, प्रकाश, नवल किशोर, अभिनाश, कृष्णा जयसवाल, मिंटू जयसवाल, राज किशोर प्रसाद, वतन केसरी, राजू जैसवाल, रंजीत कुमार, अरविंद गांधी, अमर कुमार, अतिश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मौके पर सभी रक्तदान दताओ को फल एवं मिठाई की व्यवस्था नगर कलवार सेवा समिति के तरफ से उपलब्ध कराया गया॥




Recent Comments