सिवान :अनियमितता देख भड़के ग्रामीण
परवेज अख्तर/सिवान
सिसवन (सिवान) : स्थानीय प्रखंड के रामगढ़ पंचायत के वार्ड नंबर दो में हनुमान गढ़ी से निर्मल नगई तक बन रहे सड़क की मिट्टी भराई एवं ईंटकरण में हो रही भारी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सिसवन प्रखंड उपप्रमुख सत्यदेव सिंह के नेतृत्व में बीडीओ को आवेदन देकर इसकी जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
—————




Recent Comments