नालंदा :-पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रैक्टर डाला व बैट्री चोरी करने वाला युवक
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर”नालंदा👉
बेन थाना क्षेत्र के अकैड़पर-भगवानपुर गाँव के सुरेन्द्र मांझी के घर के निकट से चोरी की ट्रैक्टर डाला एवं बैट्री पकड़े जानें का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि विगत 12 जून को थाना क्षेत्र के देवरिया गाँव के सड़क किनारे लगी ट्रैक्टर डाले की चोरी हुई थी और इस संबंध में ट्रैक्टर मालिक कुमार युवराज सिंह द्वारा बेन थानें में डाले चोरी हो जानें के संबंध में मामले दर्ज कराये गये थे। वहीं बैट्री चोरी हो जानें की भी मामले दर्ज थानें में दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर का डाला भगवानपुर-अकैड़पर में लगा है। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को थानें के दो पुलिस अधिकारी दिनेश सिंह एवं रामचंन्द्र मंडल सुरक्षा बलों के साथ उक्त स्थल पहुँच पूछताछ किया जानें लगा। इस क्रम में भगवानपुर-अकैड़पर में लगी ट्रैक्टर एवं डाला को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया और पूछताछ की जानें लगी। वहीं पुलिस द्वारा पूछे जाने के क्रम में भगवानपुर के एक युवक को अपने हिरासत में ले लिया है जो ट्रैक्टर चालक है और आगे पूछ ताछ जारी है।

चोरी की घटना में इजाफा
इधर बेन थानें क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी से इंकार नहीं किया जा सकता है। चोरों द्वारा चोरी की कई घटनाओं का अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार बीते दिनों कुतलूपुर,करजारा एवं अकौना मे ट्रैक्टर की बैट्री चोरी एवं मोटरसाईकिल चोरी की घटना का अंजाम दिया जा चुका है। वहीं पिछले महीने देवरिया से ट्रैक्टर डाले एवं पम्पिंग सेट मोटर चोरी की घटना हुई थी। इस प्रकार चोरी की घटना में इजाफा से इंकार नहीं किया जा सकता। भले हीं मामले थानें तक न पहुँच पाता हो मगर चोरी की घटना का अंजाम दिया जा रहा है।




Recent Comments