सारण :अवतार नगर मे एक ट्रक गुटखा जप्त , ड्राइवर गिरफ्तार
——–
 दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
——–
▶3 लाख की लागत का गुटखा जा रहा था यूपी से झारखण्ड
———–
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
———–
डोरीगंज
स्थानीय अवतार नगर थाना ने सुबह में गुप्त सुचना के आधार पर एन एच 19 पर एक डीसीएम ट्रक को जप्त किया ।जिसमे गुटखा  लदा हुआ था। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने  गुप्त सुचना के बाद एस आई वैदेही सिंह जुबैर अहमद एस आई परमानन्द साह को पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग का निर्देश दिया । उसके बाद ट्रक को रोक कर गहन तलाशी ली गयी ।जिसमे गुटखा लदा हुआ था । जप्त गुटखे की कीमत लगभग तीन लाख बताई  जा रही है ।गाड़ी रोकने के बाद ड्राईवर भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस  पकड़ लिया । उसके बाद गिरफ्तार ड्राईवर से थानाध्यक्ष ने पूछताछ की तो बताया की गाडी उत्तरप्रदेश के नोएडा की है और गाड़ी गुटखा सहारनपुर  उतर प्रदेश से लोड कर दुमका झारखण्ड ले जारहा था।
गिरफ्तार चालक समसुद्दीन अंसारी झारखंड के दुमका जिला थाना जामा के आसनसोल कुर्बा गाँव निवासी बताया जाता है ।