पंडेर मे करन्ट लगने से युवक की मौत,विधायक गुर्जर की मांग पर मिली सहायता राशि

आज़ाद नेब
जहाजपुर 23 अप्रैल। हाइवे रोड वालो की लापरवाही की वजह से पंडेर मे 11 हजार के.वी लाइन के खम्भे पर तार हटाने से शरीफ s/o नेन्नेल खां मंसूरी उम्र 22 वर्ष की। मौत हो गईं। इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर मुआवजे मांग की। मौके पर पहुचे विधायक धीरज गुर्जर, उपखंड अधिकारी करतार सिंह, डीएसपी रामेश्वर प्रतिहार,पंडेर थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों से बात कर समझाया। लेकिन मुआवजा तुरन्त दिलवाने पड अड़े रहे। फिर विधायक धीरज गुर्जर ने ग्रामीणों को समझाइश की। ओर आज ही मुआवजा देने काे कहा।
ग्रामीणों की मांग पर एसडीेएम करतार सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक को परिवार वालो को 50 हजार दिलाने की घोषणा की। 10 हजार विधायक धीरज गुर्जर ने सहायता राशि दी। 5 हजार जिला परिषद सदस्य मुकेश जाट ने सहायता राशि दी। 5 हजार वार्ड पंच कैलाश तिवारी ने सहायता राशि दी। 2 लाख रोड के ठेकेदार ने सहायता राशि दी। क्योंकि रोड के कार्य की वजह से विद्युत पोल से कनेक्शन हट गया जिसको सही करने की वजह से उसकी मृत्यु हुई।




Recent Comments