मरू प्रदेश के निर्माण के बीना विकास की कल्पना बैमानी है – जयवीर गोदारा
भैरु सिंह राजपुरोहित
बीकानेर 23 अप्रैल। पिछले कई सालों से राजस्थान के पश्चिमी इलाके के विकास और अलग प्रदेश मरू प्रदेश की मांग के साथ मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर गोदारा ने आज बीकानेर में बात चित करते हुए कहा की चाहै किसी भी दल की सरकार आ जाये या राजा हरिश्चन्द्र को इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दो पर समुचित विकास इतने बड़े प्रदेश का सम्भव नहीं यहा का विकास तभी सम्भव है जब मरूधरा के 13 जिलों को मिलाकर अलग राज्य मरू प्रदेश बने और मरू प्रदेश के निर्माण की मांग कोई नई नहीं हैं आजादी के बाद बने राज्य के समय भी बीकानेर के राजा सार्दुल सिंह जी ने भी अलग प्रदेश की मांग रखी तो चीफ जस्टिस श्री गुमान मल लोढ़ा(सासद),अमृत नाहटा, कान सिंह सरवड़ी सहित कई लोगों ने समय समय पर अलग राज्य की मांग सरकार के समक्ष रखी पर सरकारे अपने वोट के चक्कर में चुपी साधे बेठी है पर अब मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा अपनी जायज मांग देस के प्रधान मंत्री तक भी रख चूका हैं और अब मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा मरू प्रदेश के सभी 13 जिलों में जन जागृति यात्रा कर आम जन तक मरू प्रदेश निर्माण के आन्दोलन में सहयोग के लिए जायेगा और जन जागृति के साथ सरकार को घेरेगा ।
      मरू प्रदेश निर्माण मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की जब तक मरू प्रदेश का निर्माण नहीं होता तब तक मोर्चा शांत नहीं बैठेगा अब हर जगह नेताओ का विरोध कर उनसे पूछा जायेगा की आप मरू प्रदेश निर्माण और इलाके के विकास के नाम पर चुप क्यों बैठे हो और ऐसे नेताओं का खुलकर विरोध किया जायेगा ।