
रसूलपुर में पंचायत दिवस पर पीएम मोदी के मन की बात सुनते ग्रामीण
देवेंद्र कुमार सिंह/दैनिक खोज खबर/
रसूलपुर (एकमा)। स्थानीय चट्टी के रसूलपुर पंचायत भवन पर रविवार को मुखिया रीता देवी के नेतृत्व में पंचायत दिवस मनाया गया. मौके पर आयोजित आम सभा में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. आम सभा में रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात लोगों ने सुनी. मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि पंचायत के विकास और समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा अब हर महीने के आखिरी रविवार को किया जाएगा. साथ ही पीएम के प्रसारित मन की बात को भी सुन ग्रामीण लाभान्वित होंगे. आम सभा में मुख्यरूप से उपमुखिया मनोज सोनी, सरपंच प्रतिनिधि विकास कुशवाहा, बीपीआरओ सूरज कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि मुन्ना मियां, डाटा ऑपरेटर आनंद कुमार, विजय कुमार, मो• मुर्तुजा साईं, फिरोज मियां, अशोक दुबे, कृष्णा प्रसाद आदि उपस्थित रहे.
———–




Recent Comments