
पंचायत प्रतिनिधियों को राकेश सिंह ने किया सम्मानित
दरियापुर(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के सरैया गांव स्थित भाजपा के पूर्व कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह ने अपने आवास पर दरिहारा और कल्याणपुर पंचायत के दो पंचायत प्रतिनिधियों को फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया.जानकारी के अनुसार दरिहारा पंचायत के वार्ड नंबर 11 से वार्ड सदस्य पद से विजयी रही समाजसेवी जितेंद्र राय की पत्नी संगीता देवी को सर्व सहमति से उपमुखिया के पद से निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत राकेश कुमार सिंह ने उपमुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र राय और कल्याणपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार को सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जनता के हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया.राकेश कुमार सिंह ने दोनों प्रतिनिधियों को स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी से फोन के माध्यम से बात कराया जिसके बाद सांसद ने दोनों पंचायत प्रतिनिधियों को जीत की शुभकामना देते हुए जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए तथा ईमानदारी पूर्वक प्रेम सौहार्द कायम रखते हुए जनता की सेवा करने को कहा.दोनों पंचायत प्रतिनिधियों ने जीत की खुशी में उपस्थित दर्जनों लोगों का आर्शिवाद प्राप्त किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया.इस मौके पर विकास सिंह,सन्नी सिंह, सरोज यादव,बुलबुल सिंह, जितेंद्र गिरी,मनोज गुप्ता आदि उपस्थित थे।




Recent Comments