महादलित टोलों में चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान,शराब व अन्य नशे से दूर रहने की अपील

दैनिक खोज खबर/नगरा(सारण)।प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के महादलित टोलों में रविवार को नशा मुक्ति को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया.अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देकर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था.खैरा में अभियान के दौरान विकास मित्र अरुण कुमार ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर नशे से होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की विस्तार से जानकारी दी.उन्होंने कहा कि शराब और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इसलिए सभी लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन अपनाना चाहिए.उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं नशे का सेवन न करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें.अभियान के दौरान लोगों को सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान की जानकारी भी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सभी से सहयोग करने की अपील की गई.जागरूकता अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए. उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग देने तथा शराब सहित अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संकल्प लिया.इस अवसर पर विकास मित्र आशा देवी, उषा देवी, आशा देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, पंकज राम, सुनील कुमार राम, राकेश कुमार दास, उमेश राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.




Recent Comments