दूषित पेयजल से होती है बीमारियां : विकास
जमुई (।संजीव कुमार सिंह):
जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत कहरडीह ग्राम में निर्मल जल नाम से ग्रामीणों के बीच शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ मशीन लगाई गई। आरओ का उद्घाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला पार्षद बिकास प्रसाद सिंह सहित दाबिल पंचायत राज के मुखिया मुरारी सिंह, पंचायत समिति सदस्य पवन साव, पैक्स अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह एवं आरएसएस सक्षम के जिला संयोजक धनंजय कुमार ने फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया । उपस्थित ग्रामीणों को श्री सिंह ने बताया कि डॉक्टरों के मुताविक भी 90 प्रतिशत बीमारी का जड़ दूषित पानी में होता है। स्वच्छ पानी पिया जाय तो उन 90 प्रतिशत बीमारी से बचा जा सकता है । श्री बिकास ने आगे कहा कि सरकार ने भी ग्रामीण इलाके में शुद्ध पेय जल के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है जिससे अधिक से अधिक लोगो को स्वच्छ पानी की व्यवस्था किया जा सके । निर्मल जल उद्योग के प्रोपराइटर अमरजीत कुमार द्वारा स्थापित कर आसपास के पांच पंचायतों में उचित मूल्य पर आमजनो को शुद्ध पानी घर-घर तक पहुंचना सेवा के साथ साथ दर्जनों युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था उपलब्ध कराना वेहद सराहनीय कार्य है ।
उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में इनके अलावे शिवनारायण सिंह, पप्पू सिंह, कुंदन कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।




Recent Comments