नौतन:— प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा
दैनिक खोज खबर नौतन (पं.च) संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट:– नौतन — प्रखंड क्षेत्र के श्यामपुर कोतराहा के रामनगर बैरिया से रविवार को शिव लिंग तथा दुर्गा मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा हेतू कलशयात्रा निकाली गयी । जिसमे 501 कुँवारी कन्याओ ने भाग लिया तथा हजारो की संख्या में श्रद्धालु मौके पर मौजूद रहे । कलश यात्रा रामनगर बैरिया ढाला से रामनगर , कोतराहा ,मंगलपुर होते हुए गोपालगंज पुल पर पहुचकर, गंगा पूजन कर कलश में जल लेकर पुनः मंदिर परिसर रामनगर बैरिया पहुँचकर। आचार्य श्री कन्हैया पांडेय के द्वारा बेद मंत्र का उच्चारण कर आज शिव लिंग तथा दुर्गा मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरु किया गया। वही यज्ञ यजमान के रूप में रामानंद मिश्रा को यजमान बनाया गया। पंडित कन्हैया पांडेय ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान करने तथा कराने से गांव समाज की सभी बिघ्न बधाये दूर होती है इसलिए सनातन धर्म मे यज्ञ का बड़ा ही महत्व बताया गया है। मन्दिर पूजा कमिटी के अध्यक्ष श्यामाकांत मिश्रा, सचिव गिरजानंद मिश्रा, कोषा अध्यक्ष झुना मिश्रा तथा कमिटी सहयोगी सदस्य दीपू मिश्र,रवीश कुमार उमाकांत मिश्रा,गेना मिश्रा,अवध किशोर मिश्रा,नागेश्वर मिश्रा, सुनील कुमार बृजभूषण मिश्रा, सुदामा मिश्रा तथा समस्त ग्रामवासियो के सहयोग से यज्ञ का अनुष्ठान किया गया है।




Recent Comments